खेलपौड़ी

अंकिता भंडारी की स्मृति में सिसल्डी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 23 फरवरी से होगी शुरुआत

पौड़ी/सिसल्डी। अंकिता भंडारी की स्मृति में सिसल्डी में एक भव्य ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 23 फरवरी 2026 से होगी। इस टूर्नामेंट से प्राप्त धनराशि का एक हिस्सा अंकिता भंडारी के परिवार को सहयोग स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति की ओर से टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए खाने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, दूर-दराज से आने वाली टीमों के लिए रहने एवं खाने की समुचित व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी।

यह एक ओपन टूर्नामेंट होगा, जिसमें प्रवेश शुल्क 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रुपये नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 21 हजार रुपये नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, बेस्ट बल्लेबाज एवं बेस्ट गेंदबाज को 1100-1100 रुपये नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी इच्छुक टीमों से अनुरोध किया है कि वे 20 फरवरी 2026 तक अपनी एंट्री सुनिश्चित कर लें।

संपर्क सूत्र:

हिमांशु खंतवाल – 7454020772

नितेश जखमोला – 7618629064

किशोर खंतवाल – 9557508540

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *