द्वारीखालपौड़ी

न्याय पंचायत ठंठोली में लगा जन–जन की सरकार का शिविर, 85 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी/द्वारीखाल:। “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत ठंठोली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर विधायक रेनू बिष्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल आमजन को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही संभव हो पा रहा है।

नोडल अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी द्वारीखाल जयकृत बिष्ट ने जानकारी दी कि शिविर में विद्युत, पेयजल, वन, घेरबाड़, सड़क, पुल आदि से संबंधित कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया है। शिविर के माध्यम से कुल 238 स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि शिविर में कृषि, समाज कल्याण, उद्यान, वन, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, खाद्य एवं पूर्ति, बाल विकास सहित कुल 23 विभागों ने प्रतिभाग किया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य सुराड़ी अर्जुन सिंह, जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड़ महेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य चांदपुर विक्रम सिंह बिष्ट, तहसीलदार वैभव जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *