द्वारीखाल

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 5 जनवरी से बमोली प्रीमियर लीग का आयोजन

द्वारीखाल। ग्राम बमोली में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बमोली प्रीमियर लीग (BPL) का आयोजन 5 जनवरी 2026 से किया जा रहा है। इस ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमें प्रतिभाग करेंगी, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

 

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹21,000 की नकद धनराशि एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹11,000 की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

इस लीग का को-स्पॉन्सर एवं प्रचार सहयोग जयहरीखाल स्थित ओम युगम फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। वहीं प्रतियोगिता की समाचार एवं मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी गढ़वाल की संस्कृति न्यूज़ पोर्टल को सौंपी गई है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन नॉकआउट प्रणाली पर किया जाएगा। लीग स्तर के मैच 12 ओवर तथा फाइनल मुकाबला 16 ओवर का होगा। सभी मुकाबले निर्धारित नियमों एवं खेल भावना के अनुरूप संपन्न कराए जाएंगे।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर निगम कोटद्वार के मेयर एवं पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत होंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को सशक्त बनाना है।

इस आयोजन को सफल बनाने में टाइगर क्लब बमोली एवं समस्त ग्रामवासी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *