अफसर बिटिया: मुंडनेश्वर में बालिकाओं ने लिखी आत्मविश्वास और संकल्प की नई कहानी
पौड़ी/कल्जीखाल। बाल विकास परियोजना कल्जीखाल के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज मुंडनेश्वर में “अफसर बिटिया” कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियाँ संचालित की गईं। “मेरे सपनों की उड़ान” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी बालक–बालिकाओं को प्रोत्साहन के रूप में कॉपी एवं पेन का वितरण भी किया गया।
अफसर बिटिया कार्यक्रम में सीडीपीओ सुषमा रावत, सुपरवाइज़र सुनीता तोपवाल, माया राणा, कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत, वन स्टाफ सेंटर से अमृता रावत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऐश्वर्या आनंद तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल द्वारा कार्यक्रम का सफल संयोजन सुनिश्चित किया गया।
