ऋषिकेश

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की भेंटवार्ता

देहरादून। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई विभाग के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के समग्र विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में रुद्राक्ष टूरिज्म, पीस टूरिज्म, ईको-फ्रेंडली होम स्टे, योग व ध्यान आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस पहल पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही टिहरी क्षेत्र की 54 किलोमीटर लंबी झील के आसपास सौंदर्यीकरण, ऑर्गेनिक संवर्द्धन, नए रिजॉर्ट एवं रेजिडेंशियल स्कूलों के निर्माण, नारी सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और पलायन रोकने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उत्तराखंड की अपार प्राकृतिक धरोहरों और सांस्कृतिक विरासत के संवर्द्धन को लेकर भी विशेष रूप से विचार किया गया। दोनों ही वरिष्ठ जनों ने प्रदेश के पर्यावरण-अनुकूल विकास मॉडल को गति देने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *