गांधी जयंती पर पौड़ी में क्रॉस कन्ट्री और हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन, 107 धावकों ने दिखाया दम
पौड़ी। महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के उपलक्ष्य में बुधवार को कण्डोलिया मैदान पौड़ी से क्रॉस कन्ट्री व हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्रॉस कन्ट्री दौड़ में 85 बालक-बालिकाओं और ओपन हॉफ मैराथन (21 किमी) में 22 धावकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विभिन्न वर्गों में परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-14 बालक वर्ग: कार्तिक प्रथम, अंकित कुकरेती द्वितीय, अमन बिष्ट तृतीय।
अंडर-14 बालिका वर्ग: वैभवी मंमगाई प्रथम, अदिति द्वितीय, नेहा पोखरियाल तृतीय।
अंडर-17 बालक वर्ग: आयुष कुमार प्रथम, अनिश नेगी द्वितीय, सन्नी तृतीय।
अंडर-17 बालिका वर्ग: अनुष्का प्रथम, नंदनी द्वितीय, पावनी तृतीय।
ओपन हॉफ मैराथन (बालक वर्ग): नकुल प्रथम, मोहित द्वितीय, शिवम तृतीय।
ओपन हॉफ मैराथन (बालिका वर्ग): शीतल प्रथम, काजल द्वितीय, दीपिका तृतीय।
प्रतियोगिता के माध्यम से धावकों ने जहां अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया, वहीं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर रावत, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र सिंह बंगारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
