ऋषिकेश

समाजसेवी आशाराम व्यास के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की शोक संवेदना

ऋषिकेश। गढ़भूमि लोकसंस्कृति संरक्षण समिति मुनिकीरेती ऋषिकेश के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी श्री आशाराम व्यास के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने व्यास जी के ज्येष्ठ पुत्र कृष्णदीप व्यास से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री व्यास के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि आवश्यक मीटिंग के चलते वे अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाए, जिसका उन्हें गहरा अफसोस है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से श्री आशाराम व्यास को जानते थे और कई अवसरों पर उन्हें अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित एवं शामिल करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने व्यास जी को देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताया।

इधर, श्री व्यास के निधन पर कई समाजसेवी संस्थाओं—संस्कारशाला परिवार, गढ़भूमि लोकसंस्कृति संरक्षण समिति, आवाज साहित्यिक संस्था, मां गंगा रामलीला समिति मुनिकीरेती आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *