ऋषिकेश

गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ऋषिकेश। गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति ढालवाला मुनिकीरेती ऋषिकेश के अध्यक्ष आशाराम व्यास का 69 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आशाराम व्यास समाज में धार्मिक, शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहते थे। निर्धन व निर्बल वर्ग की सेवा से लेकर संत समाज की सेवा तक वे सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे।

गढ़भूमि लोक संस्कृति से जुड़े विविध अनुष्ठानों और आयोजनों में उनकी विशेष भूमिका रहती थी। उनके निधन की सूचना से स्थानीय जनमानस स्तब्ध है।

आशाराम व्यास के निधन पर प्रेस क्लब मुनिकीरेती, आवाज साहित्यिक संस्था, गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति, गंगा गौ सेवा समिति, देवभूमि मां गंगा चेरिटेबल ट्रस्ट, नगरपालिका ढालवाला-मुनिकीरेती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण समेत कई संस्थाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *