देहरादून

UKSSSC पेपर लीक: बैकफुट पर सरकार, मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड से दी CBI जांच की संस्तुति

देहरादून। UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में बढ़ते आक्रोश और विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार बैकफुट पर दिखाई दी। सोमवार को मुख्यमंत्री स्वयं परेड ग्राउंड पहुंचे और खुले मंच से पेपर लीक मामले की CBI जांच की लिखित संस्तुति दी।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे सरकार वापस लेगी।

युवाओं ने मुख्यमंत्री से भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *