गढ़वाल में राशनकार्ड सत्यापन अभियान: 3,136 कार्ड और 14,228 यूनिट अपात्र घोषित
पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अनुपालन में जनपद गढ़वाल में डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से राशनकार्ड सत्यापन अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अपात्र कार्ड और यूनिट्स की पहचान की गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने जानकारी दी कि अब तक कुल 3,136 राशनकार्ड और 14,228 यूनिट मानकों के अनुसार अपात्र पाए गए हैं, जिनके निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके बाद इन यूनिट्स का लाभ पात्र परिवारों को दिलाया जाएगा।
योजना-वार विवरण के अनुसार—
अन्त्योदय अन्न योजना: 199 कार्ड एवं 883 यूनिट अपात्र
प्राथमिक परिवार योजना: 1,259 कार्ड एवं 6,604 यूनिट अपात्र
राज्य खाद्य योजना: 1,678 कार्ड एवं 6,741 यूनिट अपात्र कुल मिलाकर 3,136 कार्ड और 14,228 यूनिट्स की पहचान की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि खाद्य योजनाओं का लाभ केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपात्र व्यक्तियों पर सख़्त कार्रवाई की जा रही है और डोर-टू-डोर सत्यापन पूरी तरह पारदर्शिता के साथ कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र परिवारों को समय पर हक दिलाने और योजनाओं की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
