पौड़ी

पौड़ी में उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीयल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन, नई जिला कार्यकारिणी का गठन

*सीताराम पोखरियाल अध्यक्ष और दीपक गोदियाल चुने गए सचिव*

पौड़ी। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीयल सर्विसेज एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन पौड़ी में किया गया। अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

अध्यक्ष पद पर सीताराम पोखरियाल को 51 मतों के साथ विजयी घोषित किया गया, जबकि प्रतिद्वंद्वी दिगंबर सिंह रावत को मात्र 14 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर दीपक गोडियाल को 42 मत और मंगल सिंह नेगी को 22 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ नौटियाल, उपाध्यक्ष पद पर कमल धस्माना, कोषाध्यक्ष पद पर अंकित कठैत, संगठन मंत्री पद पर संजय सिंह और भावना नेगी, संयुक्त मंत्री पद पर प्राची बडोनी, कामनी रावत, संदीप भट्ट और विकास रावत निर्विरोध चुने गए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना अपनी प्राथमिकता बताया। अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

कार्यकारिणी गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने डीएम पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया से मुलाकात की और उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को शीघ्र दूर करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और संघ भवन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की।

अधिवेशन में पर्यवेक्षक जे.एस. रावत, मुख्य चुनाव अधिकारी जी.एस. रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी मेहरबार सिंह भंडारी, रेवती नंदन डंगवाल समेत अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *