स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कंडोलिया मैदान में मानव श्रृंखला व रैली का आयोजन
पौड़ी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार 20 सितंबर 2025 को कंडोलिया मैदान में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे मानव श्रृंखला बनाकर कंडोलिया मैदान से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली जाएगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि इस अवसर पर जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर भी स्वच्छता रैली का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाया जा सके। प्रशासन ने आमजन से इस अभियान में सहभागिता कर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की अपील की है।
