देहरादून

आईटी पार्क देहरादून में नदी-नालों का मार्ग रोककर बनाई गई सिक्का कंपनी की हाउसिंग सोसायटी: मोहित डिमरी

देहरादून। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव मोहित डिमरी ने कहा कि आईटी पार्क देहरादून क्षेत्र में सिक्का कंपनी द्वारा नदी-नालों का रास्ता रोककर हाउसिंग सोसायटी का निर्माण किया गया है, जो पूर्णतः अवैध है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जलधाराओं से छेड़छाड़ करना पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है और इससे भविष्य में भारी जलभराव व आपदा जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। डिमरी ने आरोप लगाया कि इस तरह के निर्माण कार्य प्रशासन की अनदेखी में हो रहे हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए अवैध निर्माण को रोका जाए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *