देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने मालदेवता एवं केशरवाला का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मालदेवता एवं केशरवाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।

आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, पुलों एवं सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को शीघ्र क्षति का आकलन कर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *