श्रीनगर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई सीडीएस व एनडीए परीक्षा, 870 में से 599 अभ्यर्थी उपस्थित
पौड़ी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई।
परीक्षा में कुल 870 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 599 उपस्थित रहे, जबकि 271 अनुपस्थित रहे।

सीडीएस परीक्षा
सीडीएस परीक्षा के लिए कुल 305 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 199 उपस्थित और 106 अनुपस्थित रहे। इसके लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
पहले केंद्र पर 181 में से 122 अभ्यर्थी उपस्थित और 59 अनुपस्थित रहे।
दूसरे केंद्र पर 124 में से 77 ने परीक्षा दी और 47 अनुपस्थित रहे।
एनडीए परीक्षा
एनडीए परीक्षा में कुल 565 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 400 उपस्थित और 165 अनुपस्थित रहे। इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
श्री गुरु राम रॉय पब्लिक स्कूल, श्रीनगर में 373 में से 258 अभ्यर्थी उपस्थित और 155 अनुपस्थित रहे।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 192 में से 142 अभ्यर्थी उपस्थित और 50 अनुपस्थित रहे।
शांतिपूर्ण माहौल
नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े और पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे।
