उत्तराखंडक्राइमपौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने दिलाया न्याय का भरोसा, जिलाधिकारी व एसएसपी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

पौड़ी, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तलसारी गांव निवासी दिवंगत जीतेन्द्र नेगी के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के फोन पर मृतक के पिता सतीश चंद्र से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा उत्तराखंड परिवार के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *