त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक की तिथियां घोषित
देहरादून। पंचायती राज अनुभाग के सचिव चंद्रेश कुमार ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सामान्य निर्वाचन 2025 में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक की तिथियां तय कर दी गई हैं।
ग्राम प्रधान : शपथ ग्रहण 27 अगस्त 2025, प्रथम बैठक 28 अगस्त 2025।
क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं प्रमुख : शपथ ग्रहण 29 अगस्त 2025, प्रथम बैठक 30 अगस्त 2025।
जिला पंचायत सदस्य, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष : शपथ ग्रहण 1 सितंबर 2025, प्रथम बैठक 2 सितंबर 2025।
सचिव पंचायती राज ने स्पष्ट किया है कि सभी जिलाधिकारी समयबद्ध कार्यक्रम का पालन सुनिश्चित करें।

