उत्तराखंडपौड़ी

जिलाधिकारी की पहल से एकेश्वर ब्लॉक में आधार कैंप, 60 ग्रामीणों ने बनवाए आधार कार्ड

पौड़ी, 22 अगस्त। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर एकेश्वर ब्लॉक में शुक्रवार को विशेष आधार कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप से ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध हुईं। पहले दिन ही 60 से अधिक ग्रामीणों ने नए आधार कार्ड बनवाए और पुराने आधार को अपडेट कराया। अधिक से अधिक लोगों को सुविधा देने के लिए कैंप शनिवार को भी जारी रहेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील दिवस चौबट्टाखाल के दौरान आधार सेवाओं की कमी और ग्रामीणों को हो रही कठिनाइयों की शिकायत मिली थी। शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी को एकेश्वर ब्लॉक में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें आधार सेवाओं के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *