उत्तराखंडपौड़ी

जनपद पौड़ी में बैंक शाखावार ऋण शिविर, 20 अगस्त से 9 सितम्बर तक चलेंगे कैंप

पौड़ी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में 20 अगस्त से 9 सितम्बर 2025 तक सभी विकासखंडों में बैंक शाखा स्तर पर ऋण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा देना है।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त ने बताया कि शिविरों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों सहित पात्र ग्रामीणों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सभी बैंक शाखाओं को रोस्टर के अनुसार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, जनपद के सभी 15 विकासखण्डों में राज्य सहकारी बैंक, जिला सहकारी बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों की शाखाएं भाग लेंगी। प्रत्येक शिविर में संबंधित शाखा प्रबंधक और ब्लॉक विकास अधिकारी की मौजूदगी में लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने उम्मीद जताई कि इन शिविरों से बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह और बेरोजगार युवाओं को ऋण सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रामीण आजीविका संवर्द्धन की दिशा में ठोस पहल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *