उत्तिंडा में उक्रांद का जनसंपर्क अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ली दल की सदस्यता
द्वारीखाल। न्याय पंचायत पुल्यासू के अंतर्गत ग्राम पंचायत उत्तिंडा में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को दल की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराते हुए संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

ग्राम उत्तिंडा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उक्रांद कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता भी ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में संदीप सिंह रावत, भारत सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह, चक्रधर बलूनी, जयमल सिंह रावत, रोशनलाल बलूनी तथा वयोवृद्ध दयाल सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
इस अवसर पर उक्रांद के द्वारीखाल ब्लॉक अध्यक्ष धनबीर राणा, यमकेश्वर विधानसभा अध्यक्ष राहुल रावत तथा केंद्रीय प्रचार मंत्री एवं प्रभारी ऋषि शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उक्रांद नेताओं ने कहा कि गांव-गांव जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को दल से जोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
