पौड़ी

डाडामंडी में उक्रांद का सदस्यता एवं संगठन विस्तार समारोह आयोजित

डाडामंडी क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

द्वारीखाल। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से डाडामंडी क्षेत्र में सदस्यता एवं संगठन विस्तार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की गईं।

समारोह में डाडामंडी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सचिव, संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही बूथ स्तर तथा आसपास की ग्राम सभाओं में भी संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए।

कार्यक्रम में डाडामंडी व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड और क्षेत्र के हितों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय प्रचार मंत्री एवं सह-प्रभारी ऋषि शर्मा, जिला अध्यक्ष मुकेश बड़थ्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा सुशील भट्ट सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजकों ने डाडामंडी व्यापार मंडल के सदस्यों तथा उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ने वाले क्षेत्र के सभी नए साथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

“ग्राम-ग्राम उक्रांद, घर-घर उक्रांद” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *