चलती कार में अचानक लगी आग, वाहन सवारों को सुरक्षित निकाला
ऋषिकेश। बुधवार शाम ऋषिकेश क्षेत्र के सात मोड़ के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही आसपास मौजूद अन्य वाहन चालकों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और उसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लिया। समय रहते सभी लोगों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
कार में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
