उत्तराखंडऋषिकेशधर्म

गीता आश्रम में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

ऋषिकेश। गीता आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण का झूला आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि 9 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें निरंजन बाबा एवं स्थानीय महिला कीर्तन मंडली ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। संकीर्तन में इंद्रप्रकाश अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत स्वर्गाश्रम), ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला राजपूत, डॉ. दीपक गुप्ता, श्रीमती प्रमिला शाह, चंद्र मित्र शुक्ल, त्रिभुवन उपाध्याय, अशोक शर्मा, श्रीमती शशि गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, प्रेम प्रसाद सहित आश्रमवासी एवं अनेक श्रद्धालु व आगंतुक यात्री सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के उपरांत भगवान बालकृष्ण की दिव्य आरती भानु मित्र शर्मा एवं पंडित उदय राम द्वारा संपन्न की गई। आरती के बाद उपस्थित भक्तों एवं स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. दीपक गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन और गीता का संदेश हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *