उत्तराखंडपौड़ीराजनीति

उत्तराखंड पंचायत चुनावों पर राज्य आंदोलनकारी का बड़ा बयान

पौड़ी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनावों को लेकर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “ये चुनाव, चुनाव नहीं बल्कि एक बड़ी डकैती साबित हुए हैं।”

डॉ. कपरवाण के अनुसार, इन चुनावों में काले धन का खुलकर इस्तेमाल किया गया। शराब की नदियां बहाई गईं, डंडों और गड़लियों की तड़तड़ाहट गूंजी और लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की गई। उन्होंने कहा कि इन पदों पर जनता का नहीं बल्कि भाजपा का विश्वास होना जरूरी है, क्योंकि चुनाव जीतने वाले भ्रष्टाचार के जरिए भाजपा दफ्तरों तक जलधन (पैसा) पहुंचाने वाले हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा भ्रष्टाचार से प्राप्त धन से इनको 2027 का विधान सभा चुनाव भी जीतना है

ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव नेपाल और फाइव-स्टार होटलों से जीते गए। आने वाले समय में ऐसा न हो कि इनको चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश तक जाना पड़े।”

डॉ. कपरवाण का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *