पौड़ी गढ़वाल: अधिकांश तहसीलों में बारिश थमी, थलीसैंण में तेज वर्षा जारी
पौड़ी गढ़वाल, 13 अगस्त 2025 — आपदा कंट्रोल रूम, पौड़ी गढ़वाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार प्रात: 7 बजे तक जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रुकी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से तेज वर्षा दर्ज की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, थलीसैंण में तेज बारिश जारी है, जबकि पौड़ी और चाकीसैंण में हल्की वर्षा हो रही है। अन्य सभी तहसीलों — श्रीनगर, लैंसडौन, कोटद्वार, सतपुली, बीरोखाल, धूमाकोट, यमकेश्वर, चौबट्टाखाल, जाखनीखाल और रिखणीखाल — में बारिश फिलहाल रुक गई है।
प्रशासन ने मौसम पर नजर बनाए रखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
सभी तहसीलों से समय 7: 00 बजे पर प्राप्त बारिश की सूचना के अनुसार..
1.पौडी- हल्की वर्षा।
2.श्रीनगर- वर्षा रूकी है।
3.लैंसडौन- वर्षा रूकी हैं
4.थलीसैंण- तेज वर्षा
5.कोटद्वार- वर्षा रूकी हैं
6.सतपुली- वर्षा रूकी हैं
7.बीरोखाल- वर्षा रुकी है।
8.धूमाकोट- वर्षा रुकी है।
9.यमकेश्वर- वर्षा रूकी हैं
10- चौबट्टाखाल- वर्षा रुकी है।
11-जाखनीखाल- वर्षा रुकी है।
12.-रिखणीखाल- वर्षा रुकी है।
13.चाकीसैंण- हल्की वर्षा ।
आपदा कंट्रोल रूम,
पौडी गढ़वाल।
