आपदा प्रभावितों को मुख्यमंत्री द्वारा वितरित की गई आर्थिक सहायता
राज्य आपदा मोचन निधि एवं मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत सहायता राशि प्रदान
पौड़ी गढ़वाल – हाल ही में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा के चलते प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं क्षेत्र में पहुँचकर सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

ग्राम सैंजी में आपदा के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए 15 भवन स्वामियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रति भवन स्वामी ₹1,30,000 की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं:
प्रभा देवी, नीलम सिंह भंडारी, भगत सिंह भंडारी, पवन सिंह भंडारी, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह, दीवान सिंह, रविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, कृपाल सिंह और हेमराज सिंह।
वहीं ग्राम बुरांसी में आपदा के कारण जान गंवाने वाली महिलाओं आशा देवी पत्नी श्री प्रेम सिंह तथा विमला देवी पत्नी श्री बलवंत सिंह के परिजनों/वारिसों को ₹2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता प्राप्त करने वाले परिजन इस प्रकार हैं:
आशा देवी के परिजन: अनिल सिंह व शुभम सिंह
विमला देवी के परिजन: विक्रम सिंह व दीपक सिंह
इसके अतिरिक्त बुरांसी गांव के केशर सिंह पुत्र श्री अमर सिंह के आवासीय भवन के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें भी ₹1,30,000 की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से दी गई।
प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचे और किसी भी पात्र व्यक्ति को सहायता से वंचित न रखा जाए।
