उत्तराखंडऋषिकेश

नमामि गंगे योजना के तहत निर्माणाधीन ट्रीटमेंट प्लांट बना क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत का कारण

ऋषिकेश। नगर क्षेत्र के अंतर्गत कुसम भारती क्षेत्रान्तर्गत चंद्रभागा नदी के तट पर नमामि गंगे योजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन वर्षा ऋतु के दौरान यह निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार निर्माण एजेंसी द्वारा मिट्टी के ढेर एक स्थान पर एकत्र कर दिए गए हैं तथा पानी को तटबंध की ओर मोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ड्रेनेज पाइपों का मुंह बंद होने के कारण पानी गलियों में प्रवेश कर घरों को नुकसान पहुंचा सकता है।

क्षेत्र के लगभग 60 से 70 परिवार भयभीत होकर जीवन यापन कर रहे हैं। स्थानीय निवासी डीएस नेगी, विजय खाती, धनीराम, वीरेंद्र मैठाणी, उमानन्द बड़थ्वाल, चंपाल सिंह, अर्चना, विमला देवी, संगीता देवी एवं धन्ना देवी आदि ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है।

स्थानीय निवासियों द्वारा पहले भी ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का विरोध किया गया था और मामले को न्यायालय तक ले जाया गया था, लेकिन निर्माण कार्य अब भी जारी है।

निवासियों की मांग है कि

निर्माण एजेंसी मिट्टी के ढेर को तत्काल समतल करे

पानी की दिशा को तटबंध से हटाकर अन्यत्र मोड़ा जाए

ताकि पानी गलियों से होकर मकानों में प्रवेश कर नुकसान न पहुंचाए।

इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *