उत्तराखंड

पौड़ी जिले के 8 ब्लॉकों में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान प्रात: 8 बजे से शुरू

पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के आठ विकासखण्डों में प्रथम चरण का मतदान आज, 24 जुलाई को प्रातः 08:00 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज जिन 8 विकासखण्डों में मतदान हो रहा है, वे हैं:

पाबौ

खिर्सू

रिखणीखाल

नैनीडांडा

थलीसैण

एकेश्वर

पोखड़ा

बीरोंखाल

प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है और कंट्रोल रूम को हर 2 घंटे के अंतराल पर मतदान की स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त हो रही है।

जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हैं और मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

अपडेट प्रत्येक दो घंटे बाद जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *