उत्तराखंडपौड़ी

पौड़ी: पंचायत चुनाव के पहले चरण में सुबह 10 बजे तक 12.97% 

पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण में आज पौड़ी जनपद के 8 विकासखंडों में मतदान जारी है। जिला कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रातः 10:00 बजे तक औसत मतदान प्रतिशत 12.97% दर्ज किया गया है।

विकासखंडवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:

खिर्सू – 27.42%

नैनीडांडा – 15.51%

एकेश्वर – 14.67%

पोखड़ा – 13.84%

थलीसैंण – 13.66%

पाबौ – 13.62%

रिखणीखाल – 9.55%

बीरोंखाल – 8.99%

प्रशासन के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। अगली मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट दोपहर 12 बजे के बाद जारी की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *