पौड़ी

भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ उत्तिण्डा की रामलीला का भव्य समापन

द्वारीखाल। आदर्श रामलीला समिति ग्राम उत्तिण्डा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन का मंगलवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ भव्य समापन हो गया। अंतिम रात्रि की लीला का शुभारंभ अंगद-रावण संवाद से हुआ।

रावण वध के पश्चात भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन एवं पूर्णाहुति की गई। रामलीला के समापन पर उपस्थित श्रद्धालु ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर झूमे और उत्सव का आनंद लिया।

मंच संचालक डॉ. मनीष जुगराण एवं समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने रामलीला के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों, कलाकारों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग और उत्साह से ही इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *