पौड़ी

ग्राम बमोली में श्री आदर्श रामलीला का भव्य समापन, अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब

मुख्य अतिथि मनीषा गुप्ता ने की आयोजन समिति की सराहना, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए रामलीला को बताया जरूरी

द्वारीखाल विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम बमोली में श्री आदर्श रामलीला के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन का रविवार को धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर ग्राम बमोली सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। देर रात तक दर्शकों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का आनंद लिया।

समापन समारोह में ॐ युगम फाउंडेशन की निदेशक मनीषा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धर्म और संस्कृति के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ने के लिए रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में उनका निरंतर सहयोग बना रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगायक राकेश टम्टा ने किया। उनके आकर्षक मंच संचालन और शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रामलीला में कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से विभिन्न प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

अंत में आयोजक मंडल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, कलाकारों और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *