देवभूमि मां गंगे चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क दवाइयां बांटी
ऋषिकेश। देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ढालवाला, मुनि की रेती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमल सिंह राणा तथा विशिष्ट अतिथियों सूर्यचंद्र सिंह चौहान और राकेश पुरी ने किया। शिविर का संचालन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता सावंत, डॉ. राकेश प्रसाद सेमवाल, संजू अंजलि सेमवाल और संदीप सिंह की देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष रीना उनियाल, संस्थापक सचिव अमिता उनियाल, योगेश उनियाल, मधु रतूड़ी, ममता नेगी, रेखा ध्यानी और मीनाक्षी काला सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष रीना उनियाल ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा बेहद जरूरी है। संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सहायता पहुंचाई जाए और जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहें।
संस्था की संस्थापक सचिव अमिता उनियाल ने शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही संस्था का मूल उद्देश्य है और भविष्य में भी इसी भावना के साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाती रहेंगी।
शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। ट्रस्ट ने समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

