पौड़ी

श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश

श्रीनगर। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बीएस जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति, अभिलेखों और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

अपर निदेशक ने पीपीआर और लम्पी स्किन डिजीज टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण से संबंधित विवरण की ऑनलाइन बीपीए प्रविष्टि सुनिश्चित करने और कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्यों को भी समय पर पूरा करने को कहा। साथ ही अभिलेखों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने श्रीनगर में प्रस्तावित मॉडल पशु चिकित्सालय के निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया और भवन ध्वस्तीकरण से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्या नेगी, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी प्रमोद कुमार, एलईओ चमधार ज्ञान प्रकाश सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *