पौड़ी में 24 व 25 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन
पौड़ी गढ़वाल। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में पौड़ी जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए युवा अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर से चुनी गई टीमें लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। वहीं, फोटोग्राफी और भाषण प्रतियोगिताओं में इच्छुक प्रतिभागी सीधे हिस्सा ले सकेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों और टीमों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में पौड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने क्षेत्र के सभी युवाओं से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

