ऋषिकेश

बिहार नाव हादसे पर स्वामी चिदानंद ने जताया दुख, सुरक्षा पर दिया जोर

ऋषिकेश। बिहार के राघोपुर में नाव पलटने की दुर्घटना पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि प्रत्येक जीवन अनमोल है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन व समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने नावों में निर्धारित क्षमता के अनुसार यात्रियों को बैठाने, नियमित तकनीकी जांच, जीवनरक्षक जैकेट की उपलब्धता और उनके उपयोग को अनिवार्य बनाने पर जोर दिया। साथ ही नाव चालकों को आपातकालीन प्रशिक्षण देने, घाटों पर प्रशिक्षित बचाव दल और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की अपील की।

परमार्थ निकेतन की ओर से कहा गया कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसी क्रम में परमार्थ निकेतन की गंगा आरती पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए समर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *