पौड़ी

दुगड्डा में सेवा संकल्प शिविर, 21 शिकायतों का निस्तारण

405 लोगों को मिली योजनाओं की जानकारी, 122 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को दुगड्डा विकासखंड में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राप्त 25 शिकायतों में से 21 का निस्तारण किया गया, जबकि प्रमाणपत्रों से संबंधित 25 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 122 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के निस्तारण की दिशा में पहल की गई।

उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड की उपाध्यक्ष अनुराधा बालिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे में शिविर लोगों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने की अपेक्षा की।

शिविर में ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील नेगी, जिला पंचायत सदस्य सीमा भंडारी, ग्राम प्रधान उमरेला संगीता देवी, ग्राम प्रधान सिमलचौड़ रजनी देवी, अधिशासी अभियंता विद्युत नंदिता अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी और आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. आराधना रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *