पौड़ी

मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और हेल्पलाइन की जानकारी

यमकेश्वर/पौड़ी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को विकासखंड यमकेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में मिशन शक्ति के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा अपराध अथवा उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता और शिकायत तंत्र की जानकारी दी गई।

 

मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में घबराने के बजाय इसकी सूचना संबंधित स्तर पर देनी चाहिए।

कार्यशाला में शिकायत कहां और किस स्तर पर दर्ज की जानी है, शिकायत की प्रक्रिया क्या है तथा स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कानूनी एवं संस्थागत सहायता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है, इसकी भी जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी बाल एवं महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नंद किशोर गौड़ सहित शिक्षक पंकज बलूनी, प्रदीप बिष्ट और रमेश कठैत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *