पौड़ी

विद्यालय में बाल सुरक्षा और सम्मानजनक व्यवहार को लेकर शिक्षकों को किया जागरूक

रिखणीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज कर्तिया में चाइल्ड हेल्पलाइन ने दी बाल संरक्षण संबंधी जानकारी

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में बाल संरक्षण को लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम ढिकोलिया के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कर्तिया, विकासखंड रिखणीखाल का भ्रमण कर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बाल सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर धर्मेंद्र कुमार ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा, मारपीट, दुर्व्यवहार अथवा अपमानजनक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के साथ बाल-अनुकूल एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी सुरक्षा और गरिमा का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बाल संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहने के साथ ही विद्यालय में सुरक्षित, सकारात्मक एवं बाल-अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देने और किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा दुर्व्यवहार की स्थिति उत्पन्न होने से रोकने के लिए आवश्यक सावधानी एवं सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *