पौड़ीरुड़कीहरिद्वार

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नारसन। विद्यालयी शिक्षा सत्र 2026-27 के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स, कबड्डी एवं खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकादमी, बिजौली रोड, इकरा स्कूल के निकट आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-11 प्राथमिक तथा अंडर-14 उच्च प्राथमिक वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नारसन आकांक्षा राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी तथा डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी ने कहा कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “स्वस्थ रहना है तो खेलना जरूरी है।” डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने भी छात्र-छात्राओं से उत्साहपूर्वक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसवाखेड़ी के शिवम ने प्रथम तथा मयंक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मन्नाखेड़ी के अंश प्रथम और राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदलहेड़ी के आशीष द्वितीय रहे। लंबी कूद में इट्स ऑल पॉसिबल के विराज ने प्रथम तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सड़ोली के खिलाड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीएसए जूनियर हाईस्कूल के रिहान प्रथम, 200 मीटर में माता शाकुंभरी जूनियर हाईस्कूल के ऊमाम प्रथम, 400 मीटर में तनु पब्लिक स्कूल के एहतेशाम प्रथम तथा 600 मीटर दौड़ में शेरपुर के अविराज ने प्रथम स्थान हासिल किया। तश्तरी फेंक में न्यूट्रिक जूनियर स्कूल के मोहन, गोला फेंक में इट्स ऑल पब्लिक स्कूल के अब्दुल समद और लंबी कूद में अविराज प्रथम रहे।

जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अल्किया, 400 मीटर में जूनियर हाईस्कूल उल्हेड़ा की वंदना तथा 600 मीटर में जूनियर स्कूल मुंडलाना की सायमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में झबरेड़ी कला की रश्मि और लंबी कूद में जूनियर स्कूल मुंडलाना की माफिया प्रथम रहीं।

खो-खो में नगला सलारू और सर सैयद मंगलौर की टीमें प्रथम

खो-खो की प्राथमिक बालिका वर्ग प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नगला सलारू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सर सैयद मंगलौर की टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता के आयोजन में ब्लॉक खेल समन्वयक प्रारंभिक शिक्षा दिनेश बड़वाल, सहायक ब्लॉक खेल समन्वयक विधि गुप्ता सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, अमरीश वर्मा, मासूम अली, देशराज, सरिता, सत्यपाल, अमरीन अब्बासी, जुनैद अब्बासी, वसीम सिद्दीकी, तेजवीर सैनी, अमित कुमार, अरविंद कुमार, सतीश कुमार शर्मा, ज्योति गर्ग, विपिन, हरवीर सिंह, तसलीमा, जेबा परवीन, कुंतला गुप्ता, अरुण कुमार, अहसानुद्दीन, ठाठ सिंह, सुनील कुमार, सरताज अहमद, ज्ञानेश्वर, विपुल कुमार, मनोज कुमार, अस्मा सुब्हानी, धाम सिंह, सुधीर कुमार, सुशील सैनी, राकेश शर्मा, चंद्रसेन शर्मा, अब्दुल कादिर, शकील अहमद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *