पौड़ी

पैठाणी में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, पौष्टिक आहार के प्रति किया प्रेरित

पैठाणी/पौड़ी। पोषण माह के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण के पैठाणी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने मौसमी फल, सब्जियों एवं विभिन्न अनाजों की प्रदर्शनी लगाकर उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने पोषण अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं सुपरवाइजर बीना जोशी ने पोषण के पांच सूत्रों पर विस्तार से जानकारी देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान आहार में विविधता तथा प्रोटीनयुक्त भोजन के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सुपरवाइजर एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *