पौड़ी

मिशन शक्ति -: विद्यार्थियों को दी गयी सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी

पौड़ी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटागढ़, कल्जीखाल में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को महिला एवं बाल सुरक्षा, लैंगिक अपराध, घरेलू हिंसा तथा बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या असुरक्षित स्थिति का सामना होने पर बच्चे और महिलाएं उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी समझाया गया तथा अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को यह जानकारी दी गई कि किसी भी असहज अथवा अनुचित व्यवहार की स्थिति में वे भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन या सक्षम स्तर पर सहायता प्राप्त करें।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या माधवी पुण्डरी, सहायक अध्यापिका मीनाक्षी कोहली, संजय कुमार चंदोला सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *