पौड़ी

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचट्टी के आठ छात्र-छात्राओं का चयन

यमकेश्वर। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचट्टी के आठ छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के आठ विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है।

चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 9 के अनुज बिष्ट, करण बिष्ट, अनन्या बिष्ट, आराध्या, वंशिका, समर साई और रोहन रावत तथा कक्षा 6 की अनुष्का शामिल हैं।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश डबराल और पीटीए अध्यक्ष विनोद जुगरान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *