पौड़ी

चाकीसैंण तहसील में कल होगा तहसील दिवस

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी जनसमस्याएं

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में तहसील चाकीसैंण में कल 01 सितंबर 2028 (मंगलवार) को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसील दिवस में जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना जाएगा।

तहसील दिवस का आयोजन राजकीय महाविद्यालय, मजरामहादेव में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और आमजन की ओर से प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे तहसील दिवस में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *