हरिद्वार

अर्धकुंभ-2027 में देव डोलियों की दिव्य-भव्य शोभायात्रा को लेकर बैठक

हरिद्वार। अर्धकुंभ-2027 के दौरान उत्तराखंड की देव डोलियों की दिव्य एवं भव्य स्नान और शोभायात्रा के आयोजन को लेकर श्री देव डोली विरासती शोभायात्रा समिति की बैठक गढ़वाल महासभा, हरिद्वार में आयोजित हुई। बैठक में आयोजन की तैयारियों, स्वरूप और व्यवस्थाओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि देव डोलियां उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं लोक संस्कृति की विशिष्ट पहचान हैं। देव परंपराओं और विरासत के संरक्षण के साथ ही इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस दौरान अर्धकुंभ-2027 में प्रस्तावित देव डोली विरासती शोभायात्रा के विस्तार और आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

समिति के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं और गढ़वाल महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक में अपने विचार रखे। सभी ने आगामी अर्धकुंभ में देव डोलियों की शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, उपाध्यक्ष गजेंद्र कंडियाल, सचिव द्वारिका प्रसाद भट्ट, सचिव आचार्य रमेश पैन्यूली, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह रांगड़, महेश व्यास, राजेंद्र प्रसाद व्यास, जनसंपर्क अधिकारी महिपाल बिष्ट, कार्यालय प्रभारी डॉ. संपूर्णानंद रतूड़ी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी सहित अनेक पदाधिकारी एवं देवभक्त उपस्थित रहे।

इसके अलावा गढ़वाल महासभा के पदाधिकारी मुकेश जोशी, महंत आदेश गिरी, मुकेश कोठियाल, गिरीश प्रसाद थपलियाल, प्रमोद डोभाल, मंजू रावत, रीता चमोली, सुषमा रावत, प्रतिमा भोगना, पंडित जय श्रीराम दोदियाल, प्रेम प्रकाश धस्माना, शंकर भर जोशी, डॉ. अनूप भोखंडी, महंत आशुतोष गिरी, चंद्रकांत कोठारी, नागेंद्र पुरोहित, बलवंत सिंह, तारा नेगी, अनुज कोठियाल, रमेश राठौड़ी, महंत आदेश गिरी, सुंदरलाल, महेंद्र, आशीष पुरी, देवेंद्र दत्त शर्मा, सुनीता देवी भोखंडी, लता पेंट, आभा दोदियाल, सच्चिदानंद भट्ट, अंकुर रावत आदि मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी ने उत्तराखंड की देव परंपरा, धार्मिक विरासत और लोक संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अर्धकुंभ-2027 में देव डोली शोभायात्रा को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *