पौड़ी

जन्माष्टमी पर पुल्यासू नीलकंठ महादेव मंदिर में होगा भव्य जागरण और भंडारा

द्वारीखाल। विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम पुल्यासू स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को रात्रि जागरण एवं महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और ग्रामीणों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सते सिंह नेगी ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता दिगपाल सिंह नेगी के प्रयासों से समस्त ग्रामवासी एवं मंदिर समिति के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। रात्रि जागरण का शुभारंभ रात 9 बजे से होगा, जबकि महाप्रसाद (भंडारा) शाम 7 बजे से जागरण समाप्त होने के बाद तक श्रद्धालुओं के लिए चलता रहेगा।

जागरण में प्रसिद्ध गढ़वाली लोकगायक जीतू पहाड़ी एवं उनके साथी कलाकार भजन और भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में पुष्कर भारद्वाज, हेमन्त पिष्ट, केशव सिंह के साथ गायिकाएं श्रीमती संगीता सतुवासी एवं श्रीमती गनकुनन्दना सुबकोटी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों, ग्रामवासियों और श्रद्धालु भक्तजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *