उत्तरकाशी

स्वास्थ्य सेवा में नवाचार और गुणवत्ता मानकों पर एकदिवसीय सेमिनार

उत्तरकाशी। श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज की ओर से स्वास्थ्य सेवा में नवाचार, गुणवत्ता और मानकों को लेकर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में किया गया। सेमिनार का विषय ‘हेल्थ केयर इनोवेशन फॉर पैरामेडिकल एक्सीलेंस : एक्रेडिटेशन एंड प्रैक्टिस स्टैंडर्ड्स’ रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI), भारत सरकार, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने पैरामेडिकल शिक्षा में गुणवत्ता मानकों, एक्रेडिटेशन की प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निर्धारित व्यावहारिक मानकों की विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और व्यावहारिक मानकों का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावसायिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रशिक्षित और दक्ष पैरामेडिकल कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सेमिनार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. भगवान नौटियाल, अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर नौटियाल, अनुसंधान अधिकारी डॉ. ओपी शर्मा, नर्सिंग कॉलेज की एचओडी डॉ. शालिनी जॉनसन, ओएसडी जीसी मधवाल, प्रशासनिक अधिकारी एमपी नौटियाल, कुलपति के निजी सचिव डॉ. नितिन भट्ट तथा बीएएमएस विभाग के एचओडी डॉ. विवेक भट्ट सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलपति ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए वक्ताओं, अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *