पौड़ी

एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की 78 प्रतिशत से अधिक प्रगति

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले में अब तक 2.31 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं में से 1,82,370 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। यह कुल उपभोक्ताओं का 78 प्रतिशत से अधिक है।

जनपद में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। आंकड़ों के अनुसार आईओसीएल के 1,21,756, बीपीसीएल के 37,593 और एचपीसीएल के 23,021 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।

वहीं, जिले में कुल 25,555 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) उपभोक्ताओं में से 22,414 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी भी पूरी हो चुकी है।

जिला प्रशासन ने शेष उपभोक्ताओं से अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया एवं आगे की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी लेने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में ई-केवाईसी का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के संबंध में संबंधित तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से जल्द ई-केवाईसी पूरी करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *