रुद्रप्रयाग

जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर मोहित डिमरी धरने पर

रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर मोहित डिमरी ने आज धरना शुरू किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सहित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किए जाने की मांग उठाई।

उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे तक उपवास एवं शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। इस दौरान जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, मरीजों को होने वाली दिक्कतों और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि जिला चिकित्सालय में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति जल्द की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार के लिए देहरादून या अन्य बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *