पौड़ी

20 साल बाद वरगड्डी को मिली पुलिया, ग्रामीणों में खुशी

द्वारीखाल। ग्राम पंचायत वरगड्डी में करीब 20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान विकास चंद्र जुगरान ने बताया कि गधेरे पर बनी पुरानी पुलिया उत्तर प्रदेश के समय की थी, जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान गधेरे का जलस्तर बढ़ जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुलिया निर्माण की मांग कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई, लेकिन वर्षों तक समाधान नहीं हो सका।


अब पुलिया निर्माण की मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में ग्रामीणों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।
ग्राम प्रधान विकास चंद्र जुगरान ने पुलिया निर्माण की स्वीकृति पर समस्त ग्राम पंचायत की ओर से यमकेश्वर क्षेत्र की विधायक रेनू बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने की दिशा में अहम कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *