पौड़ी

हरेला पर्व पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय उत्तिण्डा में हुआ वृक्षारोपण

द्वारीखाल। हरेला पर्व के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय उत्तिण्डा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सुनीता रावत ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान शिवानी बलूनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुष्पा रावत, सहायिका पुष्पा रावत तथा भोजनमाता अनीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरेला पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *